नया घर बनाने के लिए शुभ दिन
अपना नया घर बनाना और वहां जाके खुशी से रहना हर व्यक्ति का सपना होता है। हिन्दू धर्म के हिसाब से हमे कुछ ऐसे शुभ दिन और समय पर ही अपना घर बनाना शुरू करना चाहिए और शुभ मूरत में ही उसमे प्रवेश करना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और आप उस घर में ख़ुशी-ख़ुशी रह सकते है। अगर आप भी नया घट बनाने की सोच रहे है तो यह बाते जरुर जान ले।
फाल्गुन मास:
फाल्गुन मास यानि की मार्च और अप्रैल के बीच का समय भी उन लोगो के लिए फायदेमंद होता है जो की नया घर बनाना शुरू करना चाहते है। इससे उनके घर में रहने वाले लोगो को बीमारियाँ नही लगती और वो सेहतमंद रहते है।
वैशाख मास:
वैशाख मास जो की अप्रैल और मई के दिनों का समय होता है वो भी आपके घर बनाने के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है की इन दिनों में घर बनाने वाले व्यक्ति को धन का लाभ होता है।
चैत्रा मास:
चैत्रा मास जो की मार्च और अप्रैल के दिनों का समय होता है वो आपके घर बनाने के लिए बहुत अच्छे दिन माने जाते है। इन दिनों में घर बनाने से आपको भगवान और अपने पूर्वजो का आशीर्वाद मिलता है।
माघ मास:
माघ मास यानि की जनवरी और फरवरी के बीच का समय भी आपके नये घर के लिए अच्छा होता है। इन दिनों में घर बनाने वाला व्यक्ति अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त करता है।
कार्तिक मास:
कार्तिक मास यानि की अक्टूबर और नवम्बर के बीच का समय भी आपके लिए बहुत अच्छा माना जाता है अगर आप नया घर बनाना चाहते है तो इन दिनों में बनवाये। इससे आप घर में ख़ुशी-ख़ुशी रह पाते है।
आप भी अगर घर बनाना शुरू करना चाहते है तो आप इन बातो का ध्यान जरुर रखे। इससे आपको बहुत फायदा होगा। और एक चीज याद जरुर रखे अगर आप इन महीनों के इलावा दूसरे महीनों में घर बनाना शुरू करेंगे तो आपको ऐसी सम्भावनाये है की ज्यादा बीमारियों का सामना करना पड़ेगा और आप ज्यादा खुश भी नही रह पाएंगे।